नयी दिल्ली: 30 अगस्त, गुरुवार को भारत में करीब 9.30 बजे चांद बेहद खास नजर आएगा. जो 31 अगस्त सुबह 7.45 बजे तक नजर आएगा. इस दौरान फुल चांद, सुपरमून और ब्लू मून तीनों एक साथ पड़ रहे हैं. इस खगोलीय घटना को ‘सुपर ब्लू मून’ कहा जाता है. इस तरह का संयोग करीब 10 से लेकर 20 साल के बीच ही बनता है. तीनों एक की सीध में नजर आएंगे. जिससे आसमान में चांद नीला जैसा प्रतीत होगा.(नीचे भी पढ़े)

क्या है सुपरमून: पृथ्वी के चारों ओर चांद एक अंडाकार कक्षा में चक्कर लगाता है. इसलिए पृथ्वी और चांद के बीच की दूरी हर दिन बदलती रहती है. जब चांद पृथ्वी से सबसे ज्यादा दूर होता है तो उसे एपोजी कहते हैं. और जब चांद पृथ्वी के सबसे करीब होता है तो, उसे पेरिजी कहते हैं. जब चांद पेरिजी यानी धरती के सबसे करीब हो और पूर्णिमा पड़ जाए, उसे ही सुपरमून कहा जाता है. 1979 में एस्ट्रोलॉजर रिचर्ड नोल ने पहली बार ‘सुपरमून’ शब्द का इस्तेमाल किया था.सुपरमून के वक्त धरती से चांद 14 फीसदी ज्यादा बड़ा और 30 फीसदी ज्यादा चमकदार दिखाई देता है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस दौरान चांद की ना ही आकार बदलता है और ना ही चमक. पर उस दिन वह धरती के पास होता है तो उसके बड़े और चमकदार होने का एहसास होता है.(नीचे भी पढ़े)
क्या है ब्लू मून: चांद की एक घूर्णन गति होती है जो 29.5 दिन की होती है. जब किसी एक कैलेंडर माह में दो बार पूर्णिमा पड़ जाए तो इसे ही ‘ब्लू मून’ कहा जाता है. जैसे- इस बार अगस्त 2023 में 1 तारीख को पूर्णिमा थी, अब 30 अगस्त को दूसरी पूर्णिमा पड़ रही है इसलिए इसे ब्लू मून कहा जा रहा है. अमूनन ऐसा हर 2 से 3 साल में एक बार होता है. 30 अगस्त को फुल मून, सुपरमून और ब्लू मून तीनों पड़ रहे हैं, इसलिए इसे ‘सुपर ब्लू मून’ कहा जा रहा है.(नीचे भी पढ़े)
क्या है सुपर ब्लू मून: जब फुल मून धरती के सबसे करीब यानी पेरिजी पॉइंट पर होता है तब सुपरमून होता है. एक साल में ऐसा तीन से चार बार हो जाता है. यह इतना कॉमन है कि फुल मून का 25 फीसदी सुपरमून होता है.हालांकि, सुपर ब्लू मून इतना कॉमन नहीं है. फुल मून का केवल 3 फीसदी ही सुपर ब्लू मून होता है. दोनों के बीच टाइम को लेकर भी फर्क है. सुपरमून साल में तीन से चार बार हो जाता है, लेकिन ब्लू सुपरमून का टाइम गैप ज्यादा होता है. यह 10 साल से लेकर 20 साल तक हो सकता है. अब अगला ब्लू सुपरमून साल 2037 में होगा, यानी अब से 14 साल बाद ब्लू सुपरमून दिखेगा.














