बहरागोड़ा : प्रखंड के मानुषमुड़िया गांव में 18 सितंबर को जनता दरबार के आयोजन के बाद विकास को लेकर प्रशासन हरकत में आ गया है। जनता दरबार में ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायतों का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित प्रसाद सिंह, अंचल निरीक्षक हराधन मदीना, प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवानंद घटवारी, पंचायत सचिव बबलू नामता, राजस्व कर्मचारी पृथ्वीराज मुर्मू ने शिकायतों की जांच की। माटिहाना – चाकुलिया मुख्य सड़क से शिशु मंदिर तक रास्ता निर्माण, माटिहाना चाकुलिया मुख्य सड़क पर बाजार में स्पीड ब्रेकर, उप स्वास्थ्य केंद्र जाने के लिए फेवर ब्लॉक सड़क निर्माण एवं शौचालय निर्माण, धानघोरी में आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, पंचायत परिसर में शौचालय निर्माण, पंचायत के हर इलेक्ट्रिक पोल में स्ट्रीट लाइट लगाने का पंचायत सचिव को आदेश दिया गया। इस निरीक्षण टीम के साथ मानुषमुड़िया पंचायत के उप मुखिया तरुण कुमार दास, वार्ड सदस्य देवाशीष गिरी, स्वयंसेवक शिव शंकर भोल, कमल कांत सिंह, हराधन चांद आदि उपस्थित थ



