
जमशेदपुर : वैसे लॉकडाउन और मंदी के बीच कुछ अच्छी खबरें भी आयी है. जमशेदपुर और आदित्यपुर की उद्योगों में जहां व्यवस्था चरमरा गयी है, लेकिन नये बाजार का विकल्प भी दिखने लगा है. इस कड़ी में आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में कोलकाता के लिए डबल डेकर बस बनाने का ऑर्डर आया है. नये सिरे से डबल डेकर बसों को बनाया जा रहा है. ऑटोमोबाइल का बॉडी बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी डबल डेकर बॉडी बिल्डिंग बना रही है. जमशेदपुर में इस बस को चेकिंग के दौरान देखा गया. मरीन ड्राइव के पास जांच टीम ने कोरोना जांच के लिए खास तौर पर तैयार किए गए एक डबल डेकर बस के चालक को बगैर मास्क के पकड़ा.

बताया जाता है कि बंगाल सरकार की ओर से इन बसों को खास रूप से मंगाया जा रहा है, जिसमें कोरोना जांच के साथ सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी. इससे पहले एक बस की डिलीवरी की जा चुकी है, यह दूसरी खेप आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित बेबको इंजीनिरिंग से कोलकाता के लिए जा रही थी. इसी दौरान मरीन ड्राइव पर जांच के दौरान इस बस के चालक को बगैर मास्क के पाया गया. वहीं यह बस सड़क पर चल रहे राहगीरों औऱ जांच कर रहे पुलिसकर्मियों के लिए कौतूहल का विषय रहा. आपको बता दें इससे पूर्व कंपनी की ओर से इस अनोखे बस का प्रमोशन किया जा चुका है. बताया जाता है, कि महानगरों में इन बसों की खासी मांग है, और यही कारण है कि अत्याधुनिक टिकित्सकीय सुविधाओं से लेस यह डबल डेकर बस का निर्माण काफी तेज गति से किया जा रहा है.




