
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित एमजीएम नर्स क्वाटर में चोरी करते एक लड़की को स्थनीय लोगों ने रंगे हाथों धर दबोचा. जिसके बाद लोगों ने साकची पुलिस को बुला कर उनके हवाले कर दिया. वहीं साकची पुलिस युवती को अपने साथ लेकर थाना चल गई और मामले की छानबीन में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि युवती जब चोरी कर रही थी तो मकान मालिक पूरी घटना को सीसीटीवी में देख रहा था. वहीं सीसीटीवी कैमरे में देख मकान मालिक घर से बाहर निकल कर उसे पकड़ लिया. जिसके बाद नर्सेज फ्लैट के सभी लोग एकत्रित हो गए और आरोपी युवती को पुलिस के हवाले कर दिया. मकान मालिक ने कहा कि पूर्व में भी इस नर्स कॉलोनी से चार साइकल की चोरी हो चुकी है.



