बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में नेताजी सुभाष शिशु उद्यान से सटी सैरात भूमि पर आगामी 25 सितंबर से कपड़ा मेला आयोजित होगा। उक्त भूमि की नीलामी लेने वाले पंकज कर के मुताबिक मेला की तैयारियां जारी हैं। इस मेला में कोलकाता के व्यापारी कपड़ा की दुकान लगाएंगे। दुर्गा पूजा के अवसर पर क्षेत्र के गरीबों को अपेक्षाकृत कम कीमत पर कपड़ा उपलब्ध होगा। विदित हो कि उक्त कपड़ा मेला को लेकर हां एक विवाद खड़ा हुआ है। स्थानीय कपड़ा व्यापारी इस मेला के आयोजन पर सवाल खड़ा कर विरोध जता रहे हैं। कपड़ा मेला नहीं लगाए जाने को लेकर कपड़ा व्यापारियों ने अंचल अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा है। दूसरी ओर ग्रामीणों द्वारा कपड़ा मेला आयोजित करने की मांग पर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया है। भूमि की नीलामी लेने वाले पंकज कर के मुताबिक 25 सितंबर से कपड़ा मेला शुरू होगा।



