
जमशेदपुर : बैंकों की देश भर में होने वाली हड़ताल को वापस ले लिया गया है. भारत सरकार के वित्त सचिव के स्तर पर हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है. 26 और 27 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया गया था. इस हड़ताल के कारण लगातार चार दिनों तक बैंकों में कामकाज नहीं हो पाता. इसको देखते हुए केंद्र सरकारा के वित्त सचिव ने सभी यूनियनों के साथ वार्ता की, जिसके बाद इस हड़ताल को टाल दिया गया है.



