
जमशेदपुर : देश की सबसे बड़ी इस्पात निर्माता कंपनी टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने समूह के निवेश प्रबंधन को देखने वाले ग्रुप इंवेस्टमेंट मैनेजमेंट (जीआइएम) में बदलाव कर दिया है. यह कमेटी 2014 में टाटा स्टील के समूह से जुड़ी कंपनियों के निवेश को बढ़ाने और वार्षिक बिजनेस प्लान को तैयार करने के साथ दीर्घकालिक प्लान को तैयार करने के लिए जीआइएम का गठन किया गया था. यह जीआइएम परफार्मेंस मैनेजमेंट, कैपेक्स ओवरसाइट और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट को भी देखता था. टाटा स्टील के एमडी ने अपने आदेश में कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों में संस्थान में कई सारे पदाधिकारी जीआइएम में ऐसे है, जिनके काम एक दूसरे के समकक्ष है या एक दूसरे के कार्यों को भी रोक रहे है. इसको देखते हुए 10 अगस्त 2020 से इसमें बड़ा बदलाव किया गया है. चीफ पोर्टफोलियो ट्रांस्फारमेशन एंड डिजिटल फाइनांस आइएल 2 दिब्येंदू दत्ता को चीफ पोर्टफोलियो मैनेजमेंट एंड फ्यूचर ऑफ फाइनांस इनिशिएटिव बनाया गया है. वे अपने वर्तमान कोर्यों के साथ ही पोर्टफोलियो रिव्यू व मैनेजमेंट, स्पेशल इनिशिएटिव, टाटा स्टील ग्रुप के कैपिटल व इनवेस्टमेंट के प्रस्तावों के बेहतर प्रबंधन और क्रियांवयन के कार्यों को देख सकेंगे. इसी तरह हेड जीआइएम स्ट्रैटेजी एंड परफार्मेंस मोनिटरिंग आइएल 3 संग्राम केसरी राउत का भी पदनाम बदलकर हेड पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सेंटर बनाया गया है. वे कोलकाता से कामकाज देखेंगे और दिव्येंदू दत्ता को रिपोर्ट करेंगे. इसके अलावा श्री राउत के अधीन आइएल 4 स्तर के सीनियर मैनेजर पोर्टपोलियो मैनेजमेंट सेंटर राहुल सर्राफ, सीनियर मैनेजर गोपी के, मैनेजर आशीष कुमार ब्रिजवाणी को लाया गया है. हेड जीआइएम सेक्रेटेरियल एंड कंप्लायंस आइएल 3 स्तर के मनोज कुमार सावरिया को हेड ग्रुप परफार्मेंस मैनेजमेंट बनाया गया है. श्री सावरिया के अधीन आइएल 4 स्तर के सीनियर मैनेजर ग्रुप परफार्मेंस मैनेजमेंट थोता विजय कुमार, मैनेजर अभिषेक जायसवाल को लाया गया है. टाटा स्टील ग्रुप के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की नियुक्ति समेत जीआइएम के कंप्लायंस व गर्वनेंस का रोल कंपनी सेक्रेटरी व सीएलओ (कारपोरेट एंड कंप्लायंस) देखरेख करेंगे. ये लोग टाटा स्टील ग्रुप कंपनी के बोर्ड के एजेंडा व सेक्रेटेरियल, कंप्लायंस एंड गर्वनेंस के कार्यों को भी देखेंगे. इसी तरह हेड जीआइएम स्ट्रैटेजी एंड परफार्मेंस मोनिटरिंग अंकित बागरी को हेड बोर्ड सपोर्ट का पद दिाय गया है. इसी तरह सीनियर मैनेजर स्ट्रैटेजी एंड परफार्मेंस मोनिटरिंग सौरभ अग्रवाल का पदनाम बदला गया है, जिसके तहत उनको सीनियर मैनेजर बोर्ड सपोर्ट बनाया गया है. टाटा स्टील ग्रुप कंपनियों के प्लानिंग, कारपोरेट स्ट्रैटेजी, ग्रुप एचआर, इंटरप्राइजेज रिस्क मैनेजमेंट, वन आइटी, एथिक्स के विभाग स्वतंत्र तौर पर अपना कामकाज करेंगे और सबको सहयोग करते रहेंगे.





