
जमशेदपुर : जमशेदपुर में बाइक चोरों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. एक गिरोह का खुलासा होता है, तो लगता है कि बाइक चोरों से निजात मिलेगी, लेकिन दूसरे या तीसरे दिन ही चोर अपनी उपस्थिति दर्ज करा पुलिस के समक्ष नयी चुनौती पेश कर देते हैं. वैसे मामला जब दिनदहाड़े चोरी का हो, तो और भी गंभीर हो जाता है. ताजा मामला साकची थाना क्षेत्र का है. जहां दिनदहाड़े भोला महाराज के समीप सुहागन दुकान के पास से चोरों ने हीरो होंडा पैशन प्रो गाड़ी की चोरी कर ली. गाड़ी का नंबर जेएएच 05 एआर 7095 है. वैसे बारीडीह बस्ती निवासी राकेश पांडे ने इस संबंध में साकची थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें उन्होंने लिखा है, कि वे दिन के एक से डेढ़ बजे के बीच भोला महाराज के समीप अपनी मोटरसाइकिल को खड़ा कर राशन लेने गए थे. 20 मिनट बाद लौटने पर अपनी गाड़ी को वहां नहीं पाया. फिलहाल साकची थाना पुलिस पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुट गयी है.







