• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, July 19, 2026
33 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-motors-strike-टाटा मोटर्स के सिविल कामगारों का हड़ताल 10वें दिन भी जारी, आंदोलन अब होगा उग्र

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
ADVERTISEMENT

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के लिए सफाई का काम करने वाले जुस्को के कर्मचारियों की हड़ताल लगातार 10वें दिन भी जारी रही. हड़ताल पर बैठे सिविल मेंटेनेंस कामगारों से वार्ता करने गुरुवार को भी जुस्को के कोई पदाधिकारी नहीं पहुंचा. ध्यान रहे कि जुस्को एवं टाटा मोटर्स पदाधिकारियों एवं मजदूर प्रतिनिधियों के संग त्रिपक्षीय वार्ता 4 दिन पहले संपन्न हुआ था जिसमे जुस्को के पदाधिकारियों ने अपने वरीय पदाधिकारियों संग वार्ता कर सारी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था. लेकिन आज 4 दिन बीत जाने के बावजूद जुस्को के तरफ से किसी तरह का पहल नहीं किया गया. इसको लेकर सारे कामगारों में आक्रोश व्याप्त है और कामगारों का धैर्य जवाब दे रहा है. आज इनके बैठक को संबोधित करते हुए हड़ताल के नेतृत्वकर्ता वरीय कांग्रेसी नेता आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि जुस्को के दमनकारी एवं शोषणकारी नीतियों के कारण आज पिछले 10 दिनों से सिविल मेंटेनेंस कर्मियों का हड़ताल जारी है. क्या कारण है कि मजदूरों के द्वारा लगातार मजदूर विरोधी कार्यो एवं मजदूर अधिनियम के जुस्को के ठेकेदारों के द्वारा उल्लंघन किए जाने की सूचना दिए जाने के बावजूद किसी तरह का कोई कार्रवाई नहीं किया गया जबकि जुस्को में इन सारी चीजों के देखभाल के लिए कांट्रेक्टर सेल बना है जो की मजदूरों के सही भुगतानों का सर्टिफिकेशन करता है संग हीं टाटा मोटर्स के प्रिंसिपल एंपलॉयर होने की हैसियत से उनके कांटेक्ट्रर सेल को भी इन सारी चीजों का ध्यान रखना चाहिए था. अफसोस की बात है कि ना तो जुस्को के पदाधिकारियों ने कुछ किया और ना ही टाटा मोटर्स के लोगों द्वारा टाटा मोटर्स यह कहकर अपना पिंड छुड़ा रही है कि हम लोगों को पहले से इसकी जानकारी ही नहीं थी जबकि प्रिंसिपल एंपलॉयर को उनके ठेकेदार के द्वारा ठेका कर्मियों के सही मानदेय दिलवाने एवं मजदूर अधिनियम के पालन करवाने का दायित्व है. पिछले 30 से 35 वर्षों से कार्य कर रहे मजदूरों को बीना सेटलमेंट / फाइनल मानदेय दिए उम्र की दुहाई देकर काम से बैठाया जा रहा है और पहले तो जुस्को के द्वारा झूठा भ्रम फैलाया गया कि हमने सबको फाइनल दिया है. लेकिन श्री दुबे द्वारा दस्तावेजों की मांग करने पर जुस्को ने कह दिया कि हम तो पिछले 5 वर्ष से ही कार्यरत है. श्री दुबे द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या आपने पिछले 5 साल का हीं फाइनल किसी मजदूर को दिया. इसका जवाब भी उनके पास नहीं था. ज्ञात हो कि पिछले 35 – 40 वर्षों में सिविल मेंटेनेंस के कार्य में ठेकेदार तो कई बदले गए लेकिन ठेका मजदूर यही है जिनको एआरसी ठेका मजदूर के नाम से जाना जाता है. टाटा मोटर्स ने जब इन्हीं के तर्ज पर कार्यरत एआरसी मजदूरों को इन साइड में कार्य कर रहे हैं. एआरसी मजदूरों को सारा सेटलमेंट दिया और कानूनन भी इनको भुगतान होना चाहिए, फिर बिना टाटा मोटर्स के अनुमति के कैसे जुस्को इन ठेका मजदूरों को बिना सेटलमेंट के कार्य से बैठा सकती है. इन सारी बातों पर सहमति नहीं हो पाने के स्थिति में हड़ताल निरंतर जारी है. आज मजदूरों ने निर्णय लिया कि आने वाले दो-तीन दिनों में यदि जुस्को के द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया तो यह सारे ठेका मजदूर जो यहां बैठे हैं आगे से जुस्को मुख्यालय के मेन गेट पर फैसला होने तक हड़ताल पर बैठेंगे. कार्यक्रम में मुख्य रुप से सामंतों कुमार, अतुल गुप्ता, संजय घोष, मनोज कांत भट्ट, सुशील घोष, धीरज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता , सारे मजदूर एवं ठेका कंपनियों में कार्यरत सारे सुपरवाइजर मौजूद थे .

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

nuvoco vistas company takeover : नुवोको विस्टास सीमेंट ने सूरत के लिमला सीमेंट प्लांट का शुभारंभ कर बढ़ाया कारोबार, वदराज सीमेंट का हुआ है अधिग्रहण
कारपोरेट व यूनियन

nuvoco vistas company takeover : नुवोको विस्टास सीमेंट ने सूरत के लिमला सीमेंट प्लांट का शुभारंभ कर बढ़ाया कारोबार, वदराज सीमेंट का हुआ है अधिग्रहण

July 11, 2026
Tata power agm : टाटा पावर एजीएम में घोषणा, ओडिशा में लगेगा नया सोलर प्लांट, डिविडेंड की हुई घोषणा
कारपोरेट व यूनियन

Tata power agm : टाटा पावर एजीएम में घोषणा, ओडिशा में लगेगा नया सोलर प्लांट, डिविडेंड की हुई घोषणा

July 7, 2026
Tata steel growth shop wage revision agreement : टाटा स्टील की तर्ज पर गम्हरिया के टिस्को ग्रोथ शॉप में बढ़ा वेतन, हुआ वेज रिवीजन समझौता, जानें कर्मचारियों को कितना हुआ लाभ
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel growth shop wage revision agreement : टाटा स्टील की तर्ज पर गम्हरिया के टिस्को ग्रोथ शॉप में बढ़ा वेतन, हुआ वेज रिवीजन समझौता, जानें कर्मचारियों को कितना हुआ लाभ

June 26, 2026
Next Post
Horoscope : आज का राशिफल, शुक्रवार, 7 अगस्त 2020

Horoscope : आज का राशिफल, शुक्रवार, 7 अगस्त 2020

adityapur-firing-case-आदित्यपुर में गोलियां चलाने वाला एक गिरफ्तार, सरगना समेत अन्य फरार, छापामारी तेज, घायल का गाड़ी गायब

adityapur-firing-case-आदित्यपुर में गोलियां चलाने वाला एक गिरफ्तार, सरगना समेत अन्य फरार, छापामारी तेज, घायल का गाड़ी गायब

mango-vikash-samiti : कोरोना से बचाव के लिए मास्क प्रभावी उपाय नहीं, सैनिटाइजर से स्किन कैंसर का खतरा, कोरोना से हुई मौतों की जांच व बचाव के प्रभावी उपाय करे सरकार : समिति

mango-vikash-samiti : कोरोना से बचाव के लिए मास्क प्रभावी उपाय नहीं, सैनिटाइजर से स्किन कैंसर का खतरा, कोरोना से हुई मौतों की जांच व बचाव के प्रभावी उपाय करे सरकार : समिति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur jugsalai case – जुगसलाई के टाइगर मोबाइल जवान पर लगे आरोपों के बीच सामने आया दूसरा पक्ष, निष्पक्ष जांच की मांग, देखिए – video

Horoscope Know Your Day Saturday 18th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 18 जुलाई 2026

Tatanagar station action : टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बड़े पैमाने पर गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

jamshedpur police quick action : साकची बाजार में गुंडागर्दी करने वाले की पुलिस ने निकाली गुंडई, कमर में रस्सी लगाकर बाजार लायी, मंगायी माफ़ी, देखिये – video

jamshedpur east mla purnima meets dc : जनहित के एजेंडा और प्रमुख समस्याओं पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की मुलाकात, समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर त्वरित कार्रवाई की रखी मांग

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur jugsalai case – जुगसलाई के टाइगर मोबाइल जवान पर लगे आरोपों के बीच सामने आया दूसरा पक्ष, निष्पक्ष जांच की मांग, देखिए – video

Tatanagar station action : टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बड़े पैमाने पर गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

jamshedpur police quick action : साकची बाजार में गुंडागर्दी करने वाले की पुलिस ने निकाली गुंडई, कमर में रस्सी लगाकर बाजार लायी, मंगायी माफ़ी, देखिये – video

jamshedpur east mla purnima meets dc : जनहित के एजेंडा और प्रमुख समस्याओं पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की मुलाकात, समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर त्वरित कार्रवाई की रखी मांग

tata steel changes : टाटा स्टील के पदाधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग, नयी ब्रांड कस्टोडियन बनायी गयी

Jamshedpur asisc zonal competition : केपीएस कदमा में एएसआइएससी जोनल वक्तृत्व प्रतियोगिता 2026 आयोजित, प्रतियोगिता में एएसआइएससी से संबद्ध 28 स्कूलों के 81 बच्चे हुए शामिल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News