
जमशेदपुर : भले ही कोरोना वायरस से दस्तक के बाद से कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा हो लेकिन टाटा घराने की कंपनी में कर्मचारियों और अधिकारियों का खास ख्याल रखा जाता है. इस फिलोसोफी को बरकरार रखते हुए टाटा समूह की बड़ी इस्पात कारखाना टाटा स्टील ने अपने ऑफिसर को इस साल भी उनका अप्रेजल बोनस दे दिया है. सारे ऑफिसर के अप्रेजल बोनस की राशि उनके अकाउंट में भेज दिया गया है. दरअसल अधिकारी के ऊपर के स्तर के जो अधिकारी होते है वह अपने मातहत अधिकारी का परफॉर्मेंस देखते हुए अप्रेसल देते है जिसके आधार पर अधिकारियों को बोनस की राशि मिलती है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब 5000 ऑफिसर को बोनस की राशि भेजी गई है. इसमें डेढ़ लाख से लेकर 12 से 15 लाख तक का अप्रेसल बोनस दिया गया है. इस साल टाटा स्टील प्रबंधन ने अधिकारियों का इन्क्रीमेंट रोक दिया है यानी उनको हर साल बढ़ा हुआ वेतन मिलता था और इस साल वेतन में बढ़ोतरी नहीं की गई है. यह एक बड़ा कटौती अधिकारियों की माना जा रहा है. लेकिन बोनस की राशि अकाउंट में पहुंचने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली है और कोरोना वायरस के बीच ऑफिसर को एक बड़ी राहत मिली है. टाटा स्टील ने हाल ही में अपने उच्च पदस्थ अधिकारियों का सैलरी में कटौती भी की थी. कोरोना वायरस के कारण टाटा स्टील समेत दुनियाभर की सभी कंपनियों में कारोबार मंडी चल रहा है. इस मंदी से निपटने के लिए इस तरह के कदम उठाए जा रहे.





