
चाकुलिया : चाकुलिया कांग्रेस प्रखंड कमेटी ने महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया. कांग्रेसियों ने डाकबंगला पहुंचकर वहां स्थापित महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. नेताओं ने महात्मा गांधी अमर रहे का नारा लगाया और रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सिता राम गीत गाकर महात्मागांधी को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान अभय महंती, रविन्द्रनाथ मिश्रा, अनिल मिश्रा, रमाकांत शुक्ला, फजलुर रहमान, बिक्रम सिंह चौहान, पुरुषोत्तम बाल्मीकी समेत अन्य उपस्थित थे. वहीं भाजपा नेता समीर महंती के नेतृत्व में भाजपायिओं ने भी महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया.



