जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर निवासी टाटा स्टील के कर्मचारी मणिभूषण तिवारी ने अपनी पत्नी और बच्चे के खिलाफ ही लिखित तौर पर कदमा थाना में शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने बताया है कि टाटा स्टील के कदमा स्थित ग्रीन इंक्लेव फ्लैट उनको टाटा स्टील की ओर से आवंटित की गयी है. पारिवारिक विवाद के बाद 4 जून के बाद से वे अपने फ्लैट में नहीं रह रहे है. उनकी पत्नी और बच्चे उनके घर में घुसने नहीं दे रहे थे. 31 अगस्त को उनके आस पड़ोस के लोगों से उनको खबर लगी कि उनके फ्लैट में कुछ अनैतिक लोग घुसे हुए है. (नीचे भी पढ़े)
इसके बाद वे डर गये और नौकरी जाने का डर हो गया. मजबूरन उन्होंने उस फ्लैट का दरवाजा तोडा. घुसने के क्रम में उनकी पत्नी और बेटे उनके साथ हाथापायी भी किये और उनके गर्दन को भी दबाने की कोशिश की. अब वए उसी कंपनी द्वारा आवंटित फ्लैट में ही रहना चाहते है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट की जा रही है और उनके ही क्वार्टर में घुसने नहीं दिया जा रहा है. दूसरी ओर, उसने अपनी पत्नी का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उनकी पत्नी हिंसक कदम उठाते दिख रही है.














