जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव रोचक मोड़ पर पहुंच गया है. चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के बाद मंगलवार रात प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गयी. इसके तहत 11 पदों में से 7 पदों पर एकमात्र नामांकन हुआ है. ऐसे लोगों का चयन होना तय है. वहीं, उपाध्यक्ष के चार पदों में से तीन पर निर्विरोध चयन होगा. सचिव के चार पदों में से दो पर निर्विरोध चयन होगा, जबकि दो पदों पर मुकाबला तय है. इस प्रकार कुल 60 नामांकन पत्र वैध पाये गये. इनमें से 11 पदाधिकारियों के लिए 16 तथा कार्यकारिणी के 30 पदों के लिए 44 नामांकन पत्र भरे गये हैं. अध्यक्ष पद पर मानव केडिया की जीत तय है, जिनके खिलाफ किसी ने नामांकन नहीं दाखिल किया है. वाइस प्रेसिडेंट ट्रेड एंड कॉमर्स में अनिल मोदी, वाइस प्रेसिडेंट टैक्सेशन व फाइनांस में राजीव अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट पब्लिक रिलेशन व वेलफेयर अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, मानद सचिव इंडस्टी बिनोद शर्मा, मानद सचिव अंसुल रिंगसिया और मानद कोषाध्यक्ष के पद पर अनिल कुमार अग्रवाल (रिंगसिया) निर्विरोध है. (नीचे भी पढ़े)
वहीं, उपाध्यक्ष इंडस्ट्रीज के पद पर हर्ष अग्रवाल (बाकरेवाल) और नितेश धूत, मानद सचिव के पद पर पुनित कावंटिया और सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना, मानद सचिव ट्रेड एंड कॉमर्स पद पर भरत मकानी, मनोज चेतानी और मोहित शाह और मानद सचिव पब्लिक रिलेशन एंड वेलफेयर के पद पर रामू देबुका और सुरेश शर्मा लिपू का टक्कर होना है. 30 कार्यकारिणी सदस्य के लिए 43 लोग उम्मीदवार मैदान में है, जिसमें अभिषेक काबरा, अजय कुमार अग्रवाल (भालोटिया), आकाश मोदी, अमन कुमार नरेडी, अमीश कुमार अग्रवाल, अमित खंडेलवाल, अंकित कुमार अग्रवाल, अमित संघी, अरविंद कुमार मिश्रा, अशोक कुमार गोयल, अश्विनी कुमार अग्रवाल, बबलू कुमार अग्रवाल (मिनी), दीपक अग्रवाल, दीपक अग्रवाल (अंजनी मेडिकल), दीपक अग्रवाल (रामूका), दीपक कुमार चेतानी, दिलीप कुमार अग्रवाल (कावंटिया), दिलीप कुमार गोयल, जयप्रकाश हीरालाल, कौशिक मोदी, कुशलकांत, महेश कुमार अग्रवाल (संघी), मनीष गोयल, मनोज कुमार अग्रवाल, मोहित मूनका, पंकज कुमार चौसलिया, पवन कुमार नरेडी, पीयुष चुड़िवाला, पियुष गोयल, प्रदीप गुप्ता, प्रांजल सराओगी, प्रतीक अग्रवाल, प्रीतम जैन, राजेश कुमार अग्रवाल (जैसुका), रोहित कुमार काबरा, साहेब सिंह, सौरभ संघी (सन्नी), शुभम सेन (दादा), सुमन नागेलिया, सुशील कुमार अग्रवाल, उमेश कुमार खिरवाल, विकास गढ़वाल, विष्णु कुमार गोयल शामिल है.














