जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्सके चुनाव में मानव केडिया और पुनित कावंटिया की टीम ने जीत का दावा किया है. इस टीम ने अपना चुनावी वादा जारी किया है. जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित एक भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में वर्तमान अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, अध्यक्ष के उम्मीदवार मानव केडिया, महासचिव पुनीत कावटिया ने अपनी टीम के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया. इस सम्मेलन में केडिया कावंटिया ने घोषणा पत्र जारी करते हुए बताया कि जमशेदपुर में समृद्ध और व्यापार अनुकूल वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उनका उद्देश्य छोटे, मध्यम और बड़े उद्योगों की वृद्धि को बढ़ावा देना, कनेक्टिविटी मजबूत करना और विश्वस्तरीय अवसंरचना सुनिश्चित करना है. सरकार से बेहतर तालमेल कर स्थानीय और राज्य सरकार से संवाद कर व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और प्रशासनिक और नियामकीय अड़चनों को दूर करना है.(नीचे भी पढ़े)
इसके अलावा केंद्र सरकार से सहयोग लेकर केंद्र से सतत संवाद कर जमशेदपुर के लिए एयरपोर्ट का विकास, रेल और हवाई संपर्क में सुधार, औद्योगिक विकास हेतु आधारभूत संरचना सुनिश्चित करना है. वहीं, आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र का विकास पर भी फोकस होगा. जीएसटी और आयकर में बदलाव पर नियमित सेमिनार, विशेषज्ञ मार्गदर्शन हेतु टैक्स क्लिनिक का निरंतर संचालन और केंद्रीय कर अधिकारियों के साथ नीति स्तर पर संवाद स्थापित किया जायेगा. इन लोगों ने बताया कि जमशेदपुर में एमएसएमई सुविधा केंद्र की स्थापना करना, लघु व मध्यम उद्योगों के लिए वित्त, मार्गदर्शन और अवसरों पर विशेष ध्यान उनकी प्राथमिकता होगी. इसके अलावा टाटा लीज़, मानगो, जुगसलाई और अन्य क्षेत्रों की लंबित भूमि रजिस्ट्री की समस्या का समाधान करना भी उनका टारगेट होगा. महिला-केन्द्रित व्यापार मेले एवं प्रदर्शनियां आयोजित करना, स्थानीय महिला उद्यमियों की प्रतिभा और कौशल को बढ़ावा देना, सैरात बाज़ार और मंडी व्यवसायों के हितों की रक्षा, बिष्टुपुर जैसे प्रमुख बाजारों में हॉकर्स व अवैध अतिक्रमण की समस्या का समाधान करना, जमशेदपुर में एयरपोर्ट की स्थापना के लिए हरसंभव प्रयास, प्रत्यक्ष टाटा–जयपुर ट्रेन और रांची–जयपुर फ्लाइट की मांग को आगे बढ़ाना जैसी मांगों को पूरा कराने का प्रयास होगा. .(नीचे भी पढ़े)
उच्च शिक्षा संस्थानों की स्थापना के लिए संघर्ष, ताकि ब्रेन ड्रेन रुके, उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं एवं आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराना, ताकि मरीजों को अन्य राज्यों पर निर्भर न रहना पड़े इसके लिए भी प्रयास यह टीम करेगी. इन लोगों ने वादा किया है कि जमशेदपुर के विकास और व्यापार की प्रगति के लिए निरंतर कार्य करेंगे. सहभागी शासन के माध्यम से सरकार, उद्योग जगत और सदस्यों के साथ मिलकर हमारे साझा विज़न को साकार करेंगे. इन लोगों ने वोटरों से पूरी टीम को जीताने की अपील की है. इस संवाददाता सम्मेलन में हर्ष बाकरेवाल, अनिल मोदी, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, अनिल रिंगसिया, लिपु शर्मा, विनोद शर्मा, राजीव अग्रवाल, अंशुल रिंगसिया, भारत मकानी, आकाश मोदी, अभिषेख काबरा, अजय अग्रवाल भोलोटिया, अमीश अग्रवाल, अमित संगी, अशोक गोयल, अश्विनी अग्रवाल, बबलू अग्रवाल (मिनी), सीए जयपी हिरवाल, सीए पियूष गोयल, दीपक चेतेनी, दिलीप अग्रवाल काउंटिया, कौशिक मोदी, महेश संगी, मनीष गोयल, मोहित मूनका, पंकज पटेल, पवन नरेड़ी, पियूष चुड़ीवाला, प्रांजल सरावगी, प्रतीक अग्रवाल (शार्पभारत), प्रीतम जैन, राजेश जैसुका, रोहित काबरा, शुभम सेन (दादा), सुमन नागेलिया, सनी संगी, उमेश खिरवाल, विकास गढवाल, विष्णु गोयल आदि उपस्थित थे.















