चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत कालापाथर गांव में केबी बॉयज क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोदा एलेवन और बेड मंकी एफसी के बीच खेला गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि, विधायक समीर मोहंती ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मार कर किया. मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री मोहंती ने कहा कि फुटबॉल ग्रामीण क्षेत्र का लोकप्रिय खेल है. खेल से आपसी एकता और भाईचारा को बढ़ावा मिलता है. खिलाड़ी खेल भावना से खेलकर अपनी प्रतिभा को निखारें. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने युवाओं से अपील की कि युवा नशे से दूर रहें. मौके पर विजेता सोदा एलेवन एफसी को 15,000 रुपये एवं ट्रॉफी और उपविजेता बेड मंकी एफसी को 10,000 रुपये एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, प्रखंड अध्यक्ष शिव चरण हांसदा, निर्मल महतो, देवनाथ हांसदा, तरुण कुमार मोहंती, पार्थसारथी पॉल, रायसेन मुर्मू, राम मुर्मू, मनोरंजन गोप, राकेश सोरेन, कृपा सिंह, बबलू सोरेन, बबलू मुर्मू समेत अन्य लोग उपस्थित रहे.














