जमशेदपुर : मानगो के आजादनगर में आगामी 5 सितंबर को मनाए जाने वाले ईद मिलादुन्नबी को लेकर बुधवार को एक अहम बैठक हुई. इस बैठक में डीएसपी के साथ आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार भी मौजूद रहे. बैठक में पर्व की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई और आम लोगों की समस्याओं को भी सुना गया. प्रशासन ने खास तौर पर साफ-सफाई, बिजली आपूर्ति और सुरक्षा का ध्यान रखने का आश्वासन दिया. (नीचे भी पढ़े)
पुलिस ने बताया कि इस दिन निकलने वाले जुलूस पर भी पूरी नजर रखी जाएगी ताकि सब कुछ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो. साथ ही, पुलिस ने कहा है कि रैश ड्राइविंग और ट्रिपलिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. लोगों से भी अपील है कि वे पुलिस और प्रशासन का पूरा सहयोग करें ताकि यह पर्व अच्छे और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके.















