सरायकेला : आदित्यपुर थाना पुलिस ने जान से मारने की नीयत से हुए हमले के मामले का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. गिरफ्त में आए युवकों में राजीव गोराई उर्फ राजू गोराई, अनीश दीप, पवन उरांव, विकास सिंह, नवीन कुमार सिंह और अभिषेक कुमार शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)
थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि वादी विश्वजीत महतो, पिता वरुण चंद्र महतो ने आवेदन देकर जान से मारने की नीयत से किए गए हमले की शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि सभी आरोपी आदित्यपुर और आरआइटी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. थाना प्रभारी का कहना है कि इस तरह की आपराधिक वारदातों में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.



