बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरी पंचायत के मध्य विद्यालय बामडोल में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया. शिक्षकों ने केक काटकर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई. इस अवसर पर बच्चों ने अपने शिक्षकों को माला पहनाकर एवं विभिन्न प्रकार के उपहार देकर सम्मानित किया एवं उनका आशीर्वाद लिया. विद्यालय के छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. मौके पर प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर बेरा, शिक्षक पुलिन बिहारी कुइला,अनूप कुमार जाना, देबेंदु घोष, अनुपमा साव समेत अन्य उपस्थित थे. वहीं प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में भी शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया.













