जमशेदपुर: बिरसा मुंडा खेल एवं सामाजिक विकास संस्थान, कार्यालय भिलाई पहाड़ी में शिक्षक दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में विशेष आमंत्रण डॉ सुब्रतो महतो एवं हलधर रजक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे. इस अवसर पर संस्था की ओर से दुलाल चंद्र दत्ता ने कहा कि शिक्षक हमारे बच्चों को सही राह दिखाने का काम करते हैं, इसलिए हम सभी को गुरु को सम्मान देना ही चाहिए. हमारे समाज में माता पिता के बाद गुरु को ही पूज्य माना गया है.(नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर बच्चों के लिए लेख प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था. प्रतियोगिता में सफल छात्रों को पुरस्कार भी दिया गया.इस अवसर पर दुलाल दता, प्रहलाद गोप, यादव दता, हरेन सिंह, मानेश्वर गौड़, दिपक महतो, सुनील हेंब्रम, भीम गौड़, गणेश गोप , राजेश कुंभकार, सनातन महतो, गुरुदेव गोप, अजय कुमार सिंह, उत्तम कुमार प्रधान आदि उपस्थित थे. अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री प्रहलाद गोप ने दिया.














