रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : यहां कचरे के जलते ढेर से मानव शरीर बरामद होने से सनसनी फैल गई है. जलने से बुरी तरह विद्रूप हो चुका शव महिला का है या पुरुष का फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है, किन्तु कचरे के ढेर में शव कहां से आया, इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. उधर इसकी सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है. (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि यहां रेलवे ओवरब्रिज के निकट अंडरपास से आगे जाने वाली सड़क पर भारत भवन के पीछे स्थित पोड़ाहाट स्टेडियम की चहारदीवारी के समीप कचरे के जलते ढेर से एक मानव शव मिला है. हालांकि शव पुरुष का है या महिला का, इसकी पुष्टि नहीं हुई है. (नीचे भी पढ़ें)

जिस जगह शव बरामद हुआ है वहां कचरे का अंबार लगा था. आज कचरे के ढेर में आग लग गई, जिसमें मानव शरीर दिखाई पड़ा. इसकी सूचना पाकर पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंचे. वहीं अनेक सामाजिक कार्यकर्ता भी शव मिलने की सूचना मिलने पर वहां पहुंच गये. इनमें मो अशरफ, दिनेश जेना, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेंब्रम, मो नेहाल आदि शामिल थे.














