जमशेदपुर : साकची के तामरिया रोड स्थित राज क्लब कमेटी की ओर से आयोजित गणेश पूजा में कार्यक्रम के दौरान विगत 26 अगस्त को सूरज तिवारी पर हुए जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने विगत रात प्राथमिकी अभियुक्त राहुल राय नामक ह्यूमपाइप छायानगर निवासी युवक को ब्रह्मानंद अस्पताल के पास से छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से वारदात में प्रयुक्त देसी कट्टा एवं तीन जिंदा गोलियां भी बरामद कर ली हैं. (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि तामरिया रोड में राज क्लब की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पूर्व विवाद को लेकर राहुल तिवारी एवं सूरज तिवारी के बीच विवाद होने लगा. देखते ही देखते दोनों में मारपीट शुरू हो गई. इसी बीच राहुल के साथ आये राहुल राय ने जान मारने की नीयत से सूरज पर देसी कट्टा से फायर कर दिया. बाद में साकची पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर मामले का अनुसंधान आरंभ किया. (नीचे भी पढ़ें)
इसी क्रम मे ंपुलिस ने सोमवार की रात ढाई बजे के करीब इस मामले के नामजद अभियुक्त राहुल राय को तामोलिया रोड में ब्रह्मानंद अस्पताल के पास छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से वारदात में प्रयुक्त देसी कट्टा एवं तीन जिंदा गोलियां भी बरामद कर ली हैं. बताते चलें कि इस मामले के नामजद आरोपी राहुल तिवारी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है.














