जमशेदपुर: जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके घाटशिला थाना अंतर्गत जगन्नाथपुर गांव में सोमवार को एक वृद्ध महिला लक्कू दिवस (उम्र 70 वर्ष) की घर में ही गला काटकर हत्या कर दी गई. घटना की सूचना पुलिस को मिली. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच प्रारंभ की. मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम एमजीएम में किया गया. बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया. घाटशिला थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या की गहन जांच की जा रही है. पड़ोसियों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे का असल कारण सामने आ सके.(नीचे भी पढ़े)
पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारोपियों का पता लगाया जाएगा. घटना को लेकर संपत्ति विवाद या अन्य पारिवारिक कलह की संभावना भी जांच के दायरे में है. आगे की जांच के बाद ही हत्या के पीछे की सच्चाई उजागर होगी. पुलिस ने बताया कि शव को देखकर लगता है कि उसकी निर्मम हत्या की गयी थी. घटना स्थल के पास से पुलिस सभी साक्ष्यों को एकत्रित कर जांच में जुट गयी है. जांच में पाया गया कि घर के अंदर संघर्ष नहीं हुआ है, जिससे यह आशंका जतायी जा रही है कि मृतक को पहले निशाना बनाया गया हो.














