जमशेदपुर : नन बैंकिंग कंपनी मैक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड के एमडी भूषण सिंह और उनकी पत्नी डायरेक्टर प्रियंका सिंह को जमशेदपुर के साकची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक, साकची थाना में उसको पकड़कर रखा गया है. निवेशकों का लाखों करोड़ों रुपये लेकर भागने वाले ये दोनों मियां बीवी को गुड़गांव से गिरफ्तार कर पुलिस लेकर आयी है. हालांकि, पुलिस कुछ कहने को तैयार नहीं है. मैक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड ने ज्यादा ब्याज, आकर्षक कमीशन और बड़े बड़े फिल्मी सितारों का सब्जबाग दिखाकर करोड़ों रुपये की ठगी की और फिर भाग गये. जमशेदपुर के करीब 10 हजार लोगों के मेहनत का पैसा लेकर ये लोग भाग गये थे. इसके बाद से उसको तलाशने की कोशिश शुरू की गयी. लेकिन वे लोग भागे हुए थे. करीब तीन साल के बाद वे लोग पुलिस की पकड़ में आये है. पहले तो लोग उसका पैसा निकालने के लिए केस दर्ज किये, छापामारी भी करायी, लेकिन सफलता नहीं मिल पायी. अब जाकर सफलता मिली है उसको पुलिस ने धर दबोचा है.














