सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला आबकारी विभाग ने रविवार देर रात आदित्यपुर नगर निगम के अंतर्गत गम्हरिया बाजार से शराब माफिया बापी दास को फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार कर लिया था. उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. बता दें कि जिला उत्पाद विभाग ने जिले के उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने यह कार्रवाई की. बापी दास गम्हरिया बाजार में खुलेआम अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रहा था. उपायुक्त को लगातार इसकी सूचना मिल रही थी. (नीचे भी पढ़ें)
हालांकि इस दौरान पैरवीकारों ने बापी को छुड़ाने का काफ़ी प्रयास किया, मगर विभाग ने किसी की एक न सुनी और अंततः उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बापी के खिलाफ हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके के अवैध शराब माफियों में हड़कंप मचा हुआ है. विभाग ने छापामारी के दौरान करीब 20 लीटर अवैध महुआ भी बरामद किया है.














