जमशेदपुर : आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के वेनाडू गांव में दाऊद शाह वली (रहमतुल्लाह अलैह) दरगाह पहुंचकर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने विनम्रता और सम्मान के भाव से राज्य के अमन ,खुशहाली और शांति और राज्य वासियों के सुख समृद्धि की दुआ मांगी. विधायक मंगल कालिंदी ने बताया कि हजरत दाऊद शाह वली की यह दरगाह 144 फीट लंबी है और यह अपनी अनोखी कब्र के लिए प्रसिद्ध है. यह दरगाह पुलिकट झील के पास एक द्वीप पर स्थित है. उन्होंने और कहा कि दरगाह पर आकर प्रार्थना करने और परमात्मा की शक्ति में विश्वास रखने से मन को शांति मिलती हैं.



