रांची : झारखंड के घाटशिला विधानसभा में होने वाले उपचुनाव की तिथियों की घोषणा के साथ सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपनी रणनीति तय करने के लिए बैठक आहूत कर दी है. 15 अक्तूबर को पार्टी के केंद्रीय समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों सहित पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, महानगर अध्यक्ष, जिला संयोजक और महानगर संयोजक को सुबह 11 बजे रांची के हरमु स्थित सोहराय भवन में बैठक बुलायी गयी है.(नीचे भी पढ़े)
इस बैठक में पार्टी के 13वें केंद्रीय महाधिवेशन के बाद सांगठनित स्थिति पर विचार विमर्श के उपरांत फैसला लिया जायेगा. वहीं, वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति पर चर्चा के बाद फैसले लिये जायेंगे. आसन्न घाटशिला विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव पर विचार विमर्श भी होगा. झामुमो बिहार में भी चुनाव लड़ेगी. राजद अपनी ओर से पार्टी को टिकट देने जा रही है. झामुमो सदस्यता अभियान भी चलायेगी. वहीं, अध्यक्ष की अनुमति पर अन्य मुद्दों पर बैठक में चर्चा होगी.














