रामगोपाल जेना/चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत स्वदेशी अपने संबंधी जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा शपथ पत्र भरकर स्वदेशी अपनाने एवं अन्य कार्यों के लिए प्रण लिया गया. भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष संजय पांडे ने स्वदेशी अपनाने पर बल देते हुए कहा कि उसका मूल विचार ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ है. स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, रोज़गार बढ़ेगा और भारत 2047 तक ‘विकसित राष्ट्र’ बनने के लक्ष्य को प्राप्त करेगा. (नीचे भी पढ़ें)

पार्टी द्वारा ‘हर घर स्वदेशी’ जैसा राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें भारतीयों द्वारा भारत में बने उत्पादों को प्राथमिकता देने पर ज़ोर दिया जाता है. इसका उद्देश्य किसी उत्पाद का बहिष्कार नहीं, बल्कि देश के उत्पादों और कौशल को प्राथमिकता देकर ‘स्वदेशी’ को एक जन आंदोलन बनाना है. इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे, सतीश पुरी, अभियान संयोजक प्रताप, कटिहार महतो, नगर अध्यक्ष पवन शर्मा, राकेश, बबलू शर्मा, चंद्रमोहन तियू, हेमंत केसरी, जय किशन बिरुली, सन्नी पासवान, रितेश कुमार पिंटू, रानी बंदिया, रूपा दास, हेमंती विश्वकर्मा, मृदुल निषाद, राकेश पोद्दार, मनीष पोद्दार, मुकेश सिंह, वीरेंद्र कुमार जगदीश निषाद रोहित दास, मुकेश योगी, अनिल हुरुली, अशोक विजयवर्गीय, राजू खान, द्वारिका शर्मा, कामेश्वर विश्वकर्मा, सुमित अनेक कार्यकर्ता सम्मिलित हुए.














