जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटा स्टील जुलोजिकल पार्क में वन्यजीव सप्ताह समारोह 2025 के चौथे दिन जमशेदपुर वन विभाग के सहयोग से एक वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतियोगिता का विषय इस वर्ष की थीम के अनुरूप था: “इको-पर्यटन वन्यजीव संरक्षण में मदद करता है”. (नीचे भी पढ़े)

कुल 10 विभिन्न विद्यालयों के 49 विद्यार्थियों ने, कक्षा 8 से 12 तक का प्रतिनिधित्व करते हुए, इस प्रतियोगिता में भाग लिया. प्रतियोगिता का मूल्यांकन जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर कुमार तथा प्रसिद्ध पशु संरक्षण कार्यकर्ता डॉ. किशोर ओझा द्वारा किया गया. (नीचे भी पढ़े)
प्रतियोगिता के परिणाम 10 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे, जबकि पुरस्कार वितरण समारोह 12 अक्टूबर को टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के मुख्य लॉन में आयोजित सप्ताहभर चले समारोह के समापन के अवसर पर होगा. बुधवार के कार्यक्रम के अनुसार, दलमा वन्यजीव अभयारण्य में एक फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी प्रतिभागी भाग ले सकते हैं.














