रामगोपाल जेना /चाईबासा : चाईबासा के एनएच 320डी पर सोनुआ एवं चक्रधरपुर के बीच आसनतलिया स्कूल के पास आज देर शाम एक अज्ञात चौपहिया वाहन के धक्के से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई. (नीचे भी पढ़ें)

दोनों मृतकों की मामा-भांजा के रूप में पहचान हुई है. मिली जानकारी के अनुसार सोनुआ के गजपुर गांव का निवासी पद्मलोचन महतो अपने भांजे के साथ इलाज कराने बाइक से चक्रधरपुर गया था. वापस लौटने के क्रम में जब वे दोनों बाइक से आसनतलिया स्कूल के पास पहुंचे उसी समय सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को धक्का मार दिया एवं वहां से फरार हो गया. (नीचे भी पढ़ें)

उधर इस दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वृद्ध व्यक्ति को घायल अवस्था में सोनुआ अस्पताल लाया गया, जहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.














