जमशेदपुर : साउथ इस्टर्न रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 18111/18112 टाटा–यशवंतपुर एक्सप्रेस में 09 अक्टूबर से पेंट्रीकार सेवा प्रारंभ की गई है. उक्त जानकारी देते हुए जेडआरयूसीसी, साउथ ईस्टर्न रेलवे, कोलकाता के सदस्य अरुण जोशी ने कहा कि यह सुविधा यात्रियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी. उन्होंने बताया कि इस मांग को जेडआरयूसीसी की पिछली दो बैठकों में प्रमुखता से उठाया गया था, जिस पर दक्षिण पूर्व रेलवे प्रशासन द्वारा त्वरित एवं सकारात्मक कार्रवाई की गई है.(नीचे भी पढ़े)
श्री जोशी ने इस निर्णय के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब भोजन एवं पेयजल की समुचित सुविधा ट्रेन में ही उपलब्ध हो सकेगी. बहुत लंबा सफर का ट्रेन होने के बावजूद इस ट्रेन में पेंट्री कार की सुविधा नहीं होती थी. इसको देखते हुए जनता की काफी पुरानी मांग थी. अब इस मांग को पूरा किया जा सका है.



