जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर की विविध प्रतिभाओं और उनके प्रेरणादायक सफ़र को उजागर करने वाला इंस्टाग्राम पेज “ह्यूमन्स ऑफ जमशेदपुर” हाल ही में शहर के लोगों और उनकी कहानियों को पूरे झारखंड में लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय हो रहा है. यह पेज शहरी और प्रगतिशील व्यक्तियों की ज़िंदगी, उनके संघर्ष और उनकी उपलब्धियों को सामने लाता है, ताकि वे दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकें. (नीचे भी पढ़े)
ह्यूमन्स ऑफ जमशेदपुर में खेल, साहित्य, मनोरंजन, कला, क्रिएटिविटी और अन्य कई क्षेत्रों के प्रसिद्ध और उभरते हुए लोग शामिल हैं, जिनकी पहचान शहर की सीमाओं से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुकी है. इसके अलावा, यह पेज उन लोगों को भी फोकस करता है, जो अपनी मेहनत और लगन के दम पर सफलता की ओर बढ़ रहे हैं. पेज के एडमिन्स का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य जमशेदपुर के लोगों को और अधिक सपोर्ट करना और उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से वह प्लेटफ़ॉर्म देना है, जहां उनकी मेहनत और कहानी को हज़ारों लोग जान सकें और सराह सकें. इस पहल के माध्यम से शहर की स्थानीय प्रतिभाएँ अब न केवल अपने शहर में, बल्कि पूरे देश में अपनी पहचान बना रही हैं.



