रांची : झारखंड के पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड की उपस्थिति में एसबीआई के वरीय अधिकारियों के द्वारा राज्य पुलिस कर्मियों के हित में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ हुए सैलरी पैकेज एमओयू से संबंधित नई सुविधाओं के संबंध में व्यापक रूप से चर्चा करते हुए जानकारी साझा किया गया. इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक की ओर से पटना मंडल के मुख्य महाप्रबंधक नुराग जोशी एवं पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड दोनों ने पुष्छगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर एक-दूसरे को सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़े)

बैठक में बताया गया कि अब इस एमओयू के अंतर्गत 10 लाख का ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस (जीवन बीमा) भी जोड़ा गया जिसमें यदि किसी पुलिसकर्मी की मृत्यु आकस्मिक दुर्घटना के अतिरिक्त किसी अन्य कारण से होती है, तो भी उनके परिजनों को 10 लाख का बीमा लाभ प्रदान किया जाएगा. उल्लेखनीय है कि पहले से ही इस पैकेज में 1 करोड़ का दुर्घटना बीमा, 1.60 लाख का जीवन बीमा कवरेज, 1 करोड़ का पूर्ण विकलांगता कवरेज, 80 लाख का आशिक विकलांगता कवरेज शामिल है, इसके साथ ही पुलिसकर्मियों के परिवारों को भी कई प्रकार के लाभ उपलब्ध कराए जा रहे हैं. आगे बैठक में बताया गया कि वर्ष 2023 में हुए पहले एमओयू के बाद से अब तक 32 पुलिसकर्मियों के परिजनों को आकस्मिक बीमा लाभ प्रदान किया गया है. (नीचे भी पढ़े)
जबकि एमओयू से पहले की घटनाओं में 9 परिवारों को यह लाभ मिला है. इस प्रकार, पिछले दो वर्षों में कुल 43 परिवारों को पॉलिसी सैलेरी पैकेज एकाउंट के अंतर्गत सहायता प्रदान की गई है. पुलिस महानिदेशक, झारखंड ने इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एसबीआई बैंक ने पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के हित में अत्यत सराहनीय कार्य किया है. उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक विकास कुमार पांडेय को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया. इस अवसर पर झारखण्ड पुलिस की ओर से प्रभात कुमार पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, ए विजयालक्ष्मी, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण, झारखण्ड, क्रांति कुमार गडिदेशी, पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार, झारखण्ड, डॉ माईकलराज एस. पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, झारखण्ड, अनुप बिरथरे, पुलिस महानिरीक्षक, जगुआर, झारखण्ड, इंद्रजीत महथा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, जगुआर, झारखण्ड, एस कार्तिक, उप-महानिरीक्षक, झारखंड सशस्त्र पुलिस, झारखण्ड, सुरेन्द्र कुमार झा. पुलिस उप महानिरीक्षक, कार्मिक, झारखण्ड, चौथे मनोज रतन, पुलिस उप-महानिरीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, संध्या रानी मेहता, पुलिस उप-महानिरीक्षक, बजट, झारखण्ड एवं पुलिस एसोसिएशन / पुलिस मेन्स एसोसिएशन के सदस्य तथा एसबीआई के विवेक चंद्र जयसवाल, जीएम (एनडब्लू), झारखण्ड, मनोज कुमार, डीजीएम (बीएडओ), एओ, राँची एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहें.



