जमशेदपुर : श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के “सेमिनार- वर्कशॉप सेल” को कॉलेज परिसर में “क्वालिटी एनहानस इन एजुकेशन ” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. संगोष्ठी का उद्देश्य शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों और अन्य संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने में योगदान देने वाली नीतियों और दृष्टिकोणों पर चर्चा करना था. उद्घाटन सत्र का आरंभ संगोष्ठी प्रकोष्ठ की प्रभारी जयश्री सिंह के स्वागत भाषण से हुआ जिसके बाद दीप प्रज्वलन और संगोष्ठी के विषय का संक्षिप्त परिचय दिया गया. मुख्य अतिथि डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सहायक प्राध्यापक पामेला घोष दत्ता ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा में उत्कृष्टता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर सुधार, शिक्षक क्षमता और आधुनिक शैक्षणिक रणनीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया जाना चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)

तकनीकी सत्र के दौरान, छात्र वक्ताओं ने गुणवत्ता संवर्धन के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए – जिनमें पाठ्यक्रम विकास, नवीन शिक्षण विधियां, मूल्यांकन सुधार, शिक्षा मे प्रौद्योगिकी का उपयोग इत्यादि शमिल थे. कार्यक्रम का समापन रचना रश्मि द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने संगोष्ठी को सफल बनाने में सभी वक्ताओं, प्रतिभागियों और आयोजन समिति के सदस्यों के बहुमूल्य योगदान और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया.











