गालूडीह: घाटशिला उपचुनाव के मद्देनजर शनिवार को गालूडीह थाना अंतर्गत बाघुड़िया और चाढ़री गांव के पास जंगल में गालूडीह पुलिस ने विभिन्न अवैध शराब की भट्टियों के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया. इस छापामारी में दो अवैध चुलाई शराब भट्टी को नष्ट किया गया, जिसमें कुल 600 किलो ग्राम लगभग अवैध जावा महुआ विनष्ट किया गया. साथ ही करीब 18 लीटर चुलाई महुआ शराब विनष्ट किया गया. थाना प्रभारी अंकु कुमार ने बताया कि गालूडीह पुलिस द्वारा लगातार छापमारी की जा रही है जो आगे भी जारी रहेगी.











