जमशेदपुर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा राष्ट्रीय रक्तदान सेवा पखवाड़ा में शनिवार को ग्रामीण रक्तदान महायज्ञ का आयोजन जीवन ज्योति सेवा समिति के संयोजन में सामुदायिक केन्द्र नरवा पहाड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम तथा ब्रह्मानन्द ब्लड सेन्टर के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में 400 से अधिक रक्तदाताओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया.(नीचे भी पढ़े)

शाम 6 बजे तक 333 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया. रविवार 12 अक्टूबर को एक शहरी रक्तदान शिविर बर्मामाईन्स स्थित उत्सव भवन में शिर्डी साईं सेवा ट्रस्ट और ललन प्रसाद फाउण्डेशन के सहयोग से सौरभ कुमार श्रीवास्तव की माता की स्मृति में रेड क्रॉस एवं ब्रह्मानन्द ब्लड सेन्टर के तकनीकी सहयोग से आयोजित की जायेगी.











