जमशेदपुर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से स्व. नर्मदा देवी सत्यनारायण दोदराजका की स्मृति में प्रत्येक वर्ष की भांति नेत्र शिविर के 788वें सत्र का शुभारंभ हुआ. नेत्र चिकित्सक डॉ. बीपी सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा 78 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच किया, जिसमें से 49 नेत्र रोगियों को मोतियाबिन्द ग्रस्त पाया गया. (नीचे भी पढ़े)
शेष अन्य नेत्र रोगियों को जरूरत के अनुसार दवा व चिकित्सीय परामर्श प्रदान कर विदा किया गया. समाजसेवी व साहित्यविद गोविन्द प्रसाद दोदराजका के संयोजन में आयोजित नेत्र शिविर में आज 49 नेत्र रोगियों के शारीरिक जांच के पश्चात उपयुक्त नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. बीपी सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा रविवार को राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन थियेटर में किया जायेगा. आज जांच सत्र के दौरान रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ आशुतोष पारीक, राकेश मिश्र, विशाल सिंह, अशोक कुमार घोषाल, अशोक सिंह, चन्द्रनाथ सरकार, प्रकाशभानु महतो, श्याम कुमार प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे. रविवार को नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र का उद्घाटन दोदराजका परिवार के सदस्यों द्वारा किया जायेगा.











