जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर में हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने उद्भेदन किया है. जहां पुलिस ने उलीडीह थाना के हयातनगर से वसीम अंसारी उर्फ वसीम खान उर्फ काले (27) और आजादनगर के जाकिरनगर से नयाब हुसैन उर्फ टेनिस उर्फ दानिश (24) को घर से गिरफ्तार किया है. वही उनके पास से एक कट्टा और कारतूस बरामद किया गया. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने संवाददाता सम्मालन आयोजित कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि चार लोगों ने खिलाफ अबु सनान रोमी उर्फ बॉबो ने गोली चलाने की शिकायत दर्ज करायी थी, जिसमें दो अराधियों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि पैसे के लेन देन के विवाद में वसीम खान और अबु सनान रोमी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद वसीम अंसारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की योजना बनायी थी. इस घटना में संलिप्त अभियुक्त रौनक और शाहरूख खान उर्फ चुहा बच्चा पुलिस की दबिस के कारण आत्म समर्पण कर चुके है. फिलहाल चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.











