जमशेदपुर / मुंबई : टाटा समूह में विवादों की खबर एक अच्छी खबर आयी है. टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है. उनका यह तीसरा कार्यकाल होगा. 65 वर्षीय श्री चंद्रशेखरन की उम्र बीत जाने के बावजूद टाटा ट्रस्ट ने एन चंद्रशेखरन पर ही भरोसा जताया है और उनकी फिर से नियुक्ति चेयरमैन के पद पर कर दी है. रिटायरमेंट के सारे नियमों को बदलते हुए टाटा ट्रस्ट ने एन चंद्रशेखरन की नियुक्ति कर दी है. वर्तमान में टाटा समूह काफी बदलाव के दौर से गुजर रहा है. (नीचे भी पढ़े)

इस कारण समूह ने कोई रिस्क लिये बगैर उनको एक्सटेंशन दे दिया. यह पहला मौका है जब टाटा समूह का कोई एक्जीक्यूटिव रिटायरमेंट की उम्रसीमा को पार करने के बाद भी एक्टिव एक्जीक्यूटिव की भूमिका में होंगे. उनका रिटायरमेंट की उम्र 65 साल फरवरी 2027 में समाप्त होगी. तय नियम के मुताबिक, 65 साल तक कोई भी एक्जीक्यूटिव पोस्ट पर रह सकता है. बाद में नान एक्जीक्यूटिव पोस्ट पर 70 साल की उम्र तक रखा जा सकता है. उनको वर्ष 2032 तक के लिए एक्सटेंशन दिया गया है. हालांकि, इसको लेकर अधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है.











