• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, July 21, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur celebrates Jharkhand establishment day : झारखंड स्थापना दिवस पर जमशेदपुर में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुति, झारखण्ड आंदोलनकारियों का सम्मान एवं विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का किया गया वितरण

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : झारखण्ड राज्य के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के सिदगोड़ा टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के जनप्रतिनिधियों तथा पदाधिकारियों, कर्मियों एवं जिलावासियों की उपस्थिति में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नाटक मंचन, परिसंपत्ति वितरण एवं झारखण्ड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन कर की गई. कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर आधारित नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया और संथाली सांस्कृतिक प्रस्तुति ने पूरे समारोह में उत्साह का संचार किया. झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित कर उनके संघर्ष और योगदान को याद किया गया. इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, उप विकास आयुक्त समेत अन्य पदाधिकारी-कर्मी मौजूद रहे. इस दौरान विभिन्न विभागों के लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया. जेएसएलपीएस द्वारा सीएलएफ एवं एसएचजी समूहों को प्रशस्ति पत्र दिया गया. सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से दिव्यांग एवं वृद्धा पेंशन लाभुकों को स्वीकृति पत्र तथा 10 लाभुकों को सीएसआर मद से ई-ट्राइसाइकिल प्रदान की गई. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

समाज कल्याण विभाग ने मुख्यमंत्री राज्य विधवा विवाह प्रोत्साहन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना एवं मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत लाभुकों को सहायता दी, साथ ही कान मशीन भी वितरित की गई. पीएम जनमन एवं अंबेडकर आवास योजना के अंतर्गत लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए. कल्याण विभाग से संबंधित योजनाओं के तहत 15 महिलाओं को सिलाई मशीन एवं 5 लाभुकों को वनपट्टा दिया गया. मनरेगा विभाग द्वारा बागवानी कार्य से जुड़े लाभुकों को सम्मानित किया गया. स्वास्थ्य विभाग की ओर से सहिया, एएनएम, सीएचओ और डॉक्टरों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान प्रदान किया गया तथा प्रोजेक्ट उल्लास एवं टीबी उन्मूलन अभियान में उत्कृष्ट कार्य हेतु स्वास्थ्य विभागीय पदाधिकारी को सम्मानित किया गया. आपूर्ति विभाग ने धोती, साड़ी-लुंगी योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान किए गए, जबकि कृषि विभाग द्वारा शहद पालक योजना के लाभुकों को सहायता प्रदान की गई. विधायक सरयू राय ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि भगवान बिरसा सामाजिक चेतना, स्वाभिमान और न्याय के सबसे सशक्त प्रतीक हैं. उनकी विचारधारा हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक कार्य करने के लिए प्रेरणा देती है. (नीचे भी पढ़ें)

राज्य गठन को आज 25 वर्ष हो गए हैं, सभी राज्यवासियों को इस अवसर पर शुभकामना. विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि राज्य स्थापना के सालगिरह पर भगवान बिरसा मुंडा को नमन करता हूं, सभी महापुरुषों को स्मरण करता हूँ जिन्होंने जनजातीय समाज की अस्मिता और पहचान की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया. उनका जीवन जनसेवा और समर्पण का आदर्श है. राज्य नित उन्नति करे, विकास के पथ पर अग्रसर रहे ऐसी कामना है. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जनजातीय समाज एवं जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ सुलभ कराने के लिए प्रतिबद्ध है. आज वितरित की गई परिसंपत्तियां लाभुकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास हैं. योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Tata steel got relief from supreme court : टाटा स्टील को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, भूषण स्टील के अधिग्रहण की आपत्तियों को किया खारिज
खबर

Tata steel got relief from supreme court : टाटा स्टील को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, भूषण स्टील के अधिग्रहण की आपत्तियों को किया खारिज

July 20, 2026
Jamshedpur hospital mou – 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल व पीयरलेस हॉस्पिटल के बीच हुआ एमओयू, कैंसर मरीजों को मिलेगी सस्ती सुविधाएं
खबर

Jamshedpur hospital mou – 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल व पीयरलेस हॉस्पिटल के बीच हुआ एमओयू, कैंसर मरीजों को मिलेगी सस्ती सुविधाएं

July 20, 2026
Jamshedpur jdu : जदयू ने मलेरिया को लेकर उठाया कदम, मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए छह सदस्यीय समिति गठित
खबर

Jamshedpur jdu : जदयू ने मलेरिया को लेकर उठाया कदम, मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए छह सदस्यीय समिति गठित

July 20, 2026
Next Post

Jharkhand ex cm pays homage to bhagwan birsa munda : खूंटी के उलिहातु में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, किया नमन

Tata steel society proud : टिस्को मैकेनिकल कोऑपरेटिव सोसाइटी को झारखंड सरकार ने किया सम्मानित, राज्य में सबसे बेहतर काम करने का मिला सम्मान

Costliest potatoes :  आलू 1,00,000 रुपये प्रति किलो ... ! जानें किस देश में मिलता है सबसे महंगा आलू ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Tata steel got relief from supreme court : टाटा स्टील को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, भूषण स्टील के अधिग्रहण की आपत्तियों को किया खारिज

Jamshedpur hospital mou – 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल व पीयरलेस हॉस्पिटल के बीच हुआ एमओयू, कैंसर मरीजों को मिलेगी सस्ती सुविधाएं

Jamshedpur jdu : जदयू ने मलेरिया को लेकर उठाया कदम, मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए छह सदस्यीय समिति गठित

Jamshedpur elders group : प्रेमनगर के वरिष्ठ नागरिक परिषद के संस्थापक महामंत्री स्व रामानुज शर्मा के पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, किया गया नमन

Jamshedpur strike : सोनारी में सफाई कर्मियों ने किया हड़ताल, 400 की जगह 300 रुपये ही दे रहा ठेकेदार, देखिये – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tata steel got relief from supreme court : टाटा स्टील को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, भूषण स्टील के अधिग्रहण की आपत्तियों को किया खारिज

Jamshedpur hospital mou – 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल व पीयरलेस हॉस्पिटल के बीच हुआ एमओयू, कैंसर मरीजों को मिलेगी सस्ती सुविधाएं

Jamshedpur jdu : जदयू ने मलेरिया को लेकर उठाया कदम, मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए छह सदस्यीय समिति गठित

Jamshedpur elders group : प्रेमनगर के वरिष्ठ नागरिक परिषद के संस्थापक महामंत्री स्व रामानुज शर्मा के पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, किया गया नमन

Jamshedpur strike : सोनारी में सफाई कर्मियों ने किया हड़ताल, 400 की जगह 300 रुपये ही दे रहा ठेकेदार, देखिये – video

Jamshedpur new president : क्राइम कंट्रोल व मानवाधिकार संघ के अध्यक्ष बने विष्णुनाथ तिवारी, संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News