जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अधिकारियों के उदासीन रवैया के चलते सफाई कार्य में लगे मजदूर में काफी आक्रोश है. कम पैसे देने के खिलाफ मजदूरों ने सफाई का काम सोमवार को बंद कर दिया. राज्य सरकार ने 1 अप्रैल से नया वेतन लागू किया है, जिसे अब तक अधिकारियों ने लागू नहीं किया है. यह कहना संवेदक का है कि जितना मुझे मिल रहा है उतना 300 ही मजदूर को दे सकते है. कितना मिल रहा है और कितना मजदूरों को दिया जा रहा है जबकि विगत 4 जून को पूर्व डीएमसी कृष्ण कुमार क्षेत्र भ्रमण के द्वारा मजदूरों को आश्वस्त किया था कि अगले महीने से तुम लोगों को 400 रुपये वेतन मिलेगा. (नीचे भी पढ़ें)
इससे काम तुम लोग मत लेना, अगर संवेदक पूरा पैसा नहीं दे रहा है तो इसका जांच करने वाला कोई नहीं है. बहुत जल्द इस पर उपायुक्त से मांग किया जाएगा कि इसकी जांच हो कि विभाग कितना पैसा देता है, सरकार कितनी तय की है और संवेदक मजदूरों को कितना पैसा दे रहे हैं.







