जमशेदपुर : चार सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा देने के लिए अधिकृत 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल और कोलकाता के प्रतिष्ठित पीयरलेस हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के बीच व्यापक सहमति के साथ एमओयू हुआ है. इस संबंध में जानकारी देते हुए 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल के चेयरमेन डॉक्टर ओपी आनंद ने बताया कि दोनों संस्थानों के पास सयुक्त रूप से सैकड़ो कंसल्टेंट एवं आधुनिक उपकरणों का विशाल नेटवर्क है जो एक समान उद्देश्यों को पूरा करने के लिए एक साथ आए हैं. हम चाहते हैं कि झारखंड राज्य के कैंसर मरीजों को सर्वोच्च स्तरीय जांच एवं इलाज की सुविधा कम से कम खर्चे में जल्दी से जल्दी उपलब्ध कराया जाए. विगत 11 वर्षों से 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत कैंसर का इलाज करता आ रहा है और अपने उच्च स्तरीय चिकित्सा के कारण एक प्रतिष्ठित और भरोसेमंद संस्थान बन चुका है, यही कारण है कि पूरे राज्य में प्राथमिकता के साथ मुख्य मंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत सबसे पहले 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल के साथ राज्य सरकार ने एमओयू को रिनियुअल किया है. (नीचे भी पढ़ें)

साथ ही राज्य का विशिष्ट अस्पताल है जिसके पास अपना पेटेंट आधारित तकनीक है. दोनों संस्थाओं के साथ आने से मरीज को वह सुविधा आसानी से उपलब्ध हो गई है जिसके लिए उन्हें यहां वहां भटकना पड़ता था. आर्थिक हानि और परेशानी उठानी पड़ती थी 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल अब सभी तरीके से सक्षम है कि कैंसर मरीजों को सर्वोच्च स्तरीय चिकित्सा दे सके. मुझे विश्वास है कि इस गठबंधन से मिली ताकत से झारखंड के गावं गावं तक ऑन लाइन कंसल्टेशन का विशाल नेटवर्क खड़ा करेंगे ताकि कैंसर मरीजो का प्रारम्भिक अवस्था में ही पहचान और उपचार किया जा सके.





