जमशेदपुर : स्थानीय सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा नगर भवन में लौह पुरुष स्व सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई. सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती समारोह समिति के तत्वाधान में आयोजित उक्त समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जुगसलाई विधान सभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

इनके अतिरिक्त सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, सीआइडी डीएसपी सतीश कुमार सिन्हा एवं सेवा निवृत्त डीआइजी संजय रंजन सिंह तथा सम्मानित अतिथि के रूप पटेल (कुर्मी एवं कुशवाहा) समाज के अरविन्द पटेल, डॉ अरविंद प्रसाद सिंह, डॉ विजय कुमार पीयूष, विजय सिंह, बिनोद कुमार, गोपाल प्रसाद, विश्राम प्रसाद, जितेन्द्र कुमार, चंद्रमोहन चौधरी, धर्मनाथ प्रसाद, धर्मवीर सिंह, शैलेश कुमार, शंभु शरण, राजकुमार विजय सिंह, अनिल कुमार, कौशलेंद्र कुमार, विजय किशोर, भूपाल कुमार, अविनाश कश्यप सिंह, श्री प्रकाश, अजय कुमार, अशोक कुमार, पिंटू, पुष्पेंद्र सिंह, विजय किशोर, शैलेन्द्र आदि गणमान्य लोगों ने शिरकत की. (नीचे भी पढ़ें)

जयंती कार्यक्रम में 2000 से अधिक लोगों ने तन मन धन से सहयोग किया तथा उपस्थित हुए. कार्यक्रम श्री धर्मेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. मंच संचालन धीरेन्द्र कुमार एवं सुमेधा मल्लिक ने संयुक्त रूप से किया. पटेल समाज के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक गर्वा तथा डांडिया आदि प्रस्तुत किये गए.














