जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के विशेष पदाधिकारी संदीप पासवान से जुगसलाई मंडल के मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन जिला भाजपा के मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा, आलोक वाजपेयी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी, चंद्र प्रकाश पाठक के नेतृत्व में जुगसलाई शफीगंज मोहल्ला के ग्रामवासी विशेष पदाधिकारी मिले प्रतिनिधिमंडल के सामने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एसडीओ महेंद्र बैठा से मोबाइल पर बात किया. महेंद्र बैठा ने कहा कि एक दो दिन में समस्या का समाधान हो जाएगा और काम को चालू कर दिया जाएगा. सुबोध झा जिला भाजपा मुख्यालय प्रभारी ने कहा जुगसलाई शफीगंज मोहल्ला वासी 3 वर्षों से बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं. टेंडर हो गया है. फंड की व्यवस्था उपलब्ध हो गई है. दीपावली छठ के बाद काम को चालू किया गया है. फिर आज 15 दिनों से बंद कर जनता को बेवजह परेशान किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
हनु जैन भाजपा जुगसलाई मंडल अध्यक्ष ने कहा कि दो दिनों के अंदर पाइप लाइन का काम शुरू नहीं किया जाता है तो भाजपा पुरजोर विरोध करेगी और नगरपालिका कैंपस में धरना प्रदर्शन करेगी. श्री जैन ने कहा कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार से भी प्रतिनिधिमंडल मिलेगा. चंद्र पाठक ने कहा कि आश्वासन प्राप्त होता है और काम को फिर बंद कर दिया जाता है. 3 वर्षों से जनता बूंद बूंद पानी के लिए तरस रही है. विभाग झूठा आश्वासन देकर जनता को गुमराह कर रही है. अब आर पार की लड़ाई होगी. अगर समस्या का समाधान 2 से 3 दिनों के अंदर नहीं किया जाता है. हम सभी मोहल्ला वासी पुरजोर विरोध प्रदर्शन करेंगे आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप संघर्ष शांति समिति शहीद ठाकुर जी पाठक वेलफेयर सोसाइटी (झारखंड प्रदेश) अध्यक्ष सूर्या पाठक, सचिव चंद्रा पाठक, सदस्य प्रहलाद, अभिनव, अंकित एस., आकता कुमारी, ममता उपाध्याय, संतोष, पवन, अभिषेक, विरेंद्र एवं अन्य शामिल थे.



