रांची : केंद्र सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के बाद झारखंड राजभवन का नया नाम लोक भवन कर दिया गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना के तहत रांची तथा दुमका स्थित राजभवन का नाम लोक भवन किया गया है. केंद्र सरकार ने एक आदेश निकाला है, जिसके तहत राज्यपालों को कहा गया है कि वे लोग अपने राजभवन का नाम अब लोकभवन किया जाये. इसी के जरिये अधिकारिक दस्तावेज, लेटरहेड, वेबसाइट, कार्यालय के सारे रिकॉर्ड और शासकीय पत्राचार करने को कहा गया है. इस आदेश के आलोक में दूसरे ही दिन झारखंड के राजभवन का नामकरण किया गया और अब इसको भी लोकभवन का नाम जारी कर दिया गया.



