जमशेदपुर : टाटा स्टील में कई बदलाव किये गये हैं. इसके तहत कंपनी के जमशेदपुर में कैंटीन कांट्रैक्ट सेल देखने वाली एचआरएम हेड प्रियंका पांडेय को टाटा एनवाइके शिपिंग लिमिटेड में तबादला किया गया है. वे सिंगापुर की उक्त कंपनी में एचआरएम में भेजी गयी है. जब तक उनको परमिट मिल जाती है, तब तक जमशेदपुर से ही कामकाज देखेंगी. 15 दिसंबर से यह तबादला किया गया है. वहीं, 1 जनवरी से दो तबादला किया गया है. इसके तहत एचआरबीपी वायर सीआरसी वेस्ट हेड मनीष कुमार को टाटा स्टील मिनरल कनाडा बनाया गया है. उनको तीन साल के लिए कनाडा भेजा गया है. वहीं, टाटा एनवाइके शिपिंग सिंगापुर में पदस्थापित अनेशा प्रमाणिक को एचआरबीपी हेड वायर्स के रूप में भेजा गया है. टाटा स्टील कलिंगानगर में भी बदलाव किया गया है. (नीचे भी पढे़ं)
वीपी ऑपरेशन कलिंगानगर के अधीन 9 अधिकारियों को लाया गया है. चीफ ब्लास्ट फर्नेस सुभाष कुमार सिन्हा, चीफ एगलोमरेट्स राकेश अंबष्टा, चीफ सीआरएम कलिंगानगर प्रवेश नारंग, एसएमएस चीफ आशुतोष कुमार, चीफ ब्लास्ट फर्नेस शैलेंद्र राय, चीफ एचएसएम तुहिन चटर्जी, चीफ कोक प्लांट प्रियरंजन पांडेय, वीपी ऑपरेशन के एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट अभिपासा उदगाता, सीनियर मैनेजर कुपिली पदमा को वीपी ऑपरेशन कलिंगानगर को रिपोर्ट करने को कहा गया है. वहीं, चीफ मैकेनिकल मेंटेनेंस शंकर विश्वास को वीपी वन शेयर्ड सर्विसेज, चीफ इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस पंकज भूरे, चीफ यूटिलिटी एंड पावर गौतम नायडू कामाथम, चीफ सेफ्टी रविशंकर मिश्रा, हेड इनवायरमेंट राजू अग्रवाल को भी कलिंगानगर ऑपरेशन के वाइस प्रेसिडेंट को रिपोर्ट करने को कहा गया है.



