जमशेदपुर: सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने टाटा स्टील द्वारा टीजीएस क्रिकेट मैदान में खेले गए इंटर कॉरपोरेट स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते खिताब पर कब्जा जमाया. चैंबर की टीम ने नॉकआउट से लेकर फाइनल तक अजेय रहते हुए ट्राफी अपने नाम की. फाइनल मुकाबला एचडीएफसी बैंक के साथ खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुएएचडीएफसी बैंक ने 57 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए चैंबर की टीम ने धारदार गेंदबाज़ी और संयमित बल्लेबाज़ी का परिचय देते हुए मैच को आसानी से अपने नाम कर लिया. (नीचे भी पढ़े)
मैच फ़्लड लाइट्स के बीच खेला गया. इस टूर्नामेंट की खास बात यह रही कि हर टीम में दो महिला खिलाड़ियों का शामिल होना अनिवार्य था, जिससे प्रतियोगिता और अधिक समावेशी तथा उत्साहपूर्ण बनाया. चैंबर की महिला खिलाड़ी शीतल हीरवाल और वर्षा अग्रवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया. टीम में प्रीतम जैन, राहुल शर्मा, शानू, सुजीत बदानी, विनीत कुमार, मनीष जैन, आकाश मोदी, निशांत संघी, निलय मखानी, मनोज गोयल, भूपेंद्र यादव, मंयक पंडया, आदर्श रिंगसिया, शीतल हीरवाल व वर्षा अग्रवाल शामिल रही. इस अवसर चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया, महासचिव पुनीत काउंटिया, अभिषेक अग्रवाल, अनिल रिंगासिया, विनोद शर्मा, पीयूष गोयल, कौशिक मोदी, जेपी हीरवाल,अमिश अग्रवाल समेत काफी संख्या चैंबर के सदस्य मौजूद थे.














