गालूडीह: उलदा के पंचायत भवन के पास 1 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से 25 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण को लेकर रविवार को घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन द्वारा भूमि पूजन का कार्य किया गया. विधायक ने कहा कि पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने से यहां के लोगों को काफी लाभ होगा. (नीचे भी पढ़े)
लोग अब अपने पंचायत में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवा पा सकेंगे. लोगों को इलाज के लिए कई किमी दूर जाना पड़ता है. भवन निर्माण के बाद लोगों को सहूलियत होगी. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण पूरी गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जायेगा. इस मौके पर कालीपद गोराई, जगदीश भकत, दुर्गाचरण मुर्मू, हरिपद सिंह, बासंती प्रसाद सिंह, काजल डॉन, ममता महतो, शिवानी महतो, रतन महतो, अबनी महतो, बादल किस्कु, योगेंद्र महतो आदि उपस्थित थे.














