गालूडीह: शनिवार को दारिसाई गांव के पास हाइवे पर हुई मौत के बाद पुतड़ु निवासी अरुण महतो (40) का शव रविवार शाम एमजीएम में पोस्टमार्टम कराने के बाद गांव लाया गया. शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पत्नी तिलकतमा महतो, बेटा जतीन महतो, बेटी मंजरी महतो का रो-रोकर बुरा हाल था.(नीचे भी पढ़े)
पूरे गांव में भी मातम पसरा था. मालूम हो कि दारिसाई गांव के पास शनिवार शाम गाय लेकर सड़क पार कर रहे उलदा के पुतड़ु निवासी अरुण महतो (40) उर्फ पुटी महतो को एक तेज रफ्तार बाइक संख्या जेएच 05 ई डी 7183 ने उनको अपने चपेट में ले लिया था. घटना में अरुण महतो गंभीर रूप से घायल हो गया था. इलाज के दौरान एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में मौत हो गयी थी. रविवार शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.














