जमशेदपुर : जुस्को (टाटा स्टील यूएसआइएल) के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा के आकस्मिक निधन पर समाजसेवी सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने शोक प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि श्री सिन्हा के निधन के दुःखद समाचार से पूरा शहर स्तब्ध और शोकाकुल है. उन्होंने कहा कि श्री सिन्हा जी का जाना शहर के लिए एक अपूरणीय क्षति है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से आने वाले ऋतुराज सिन्हा ने जमशेदपुर की जन सुविधाओं में सुधार और विकास को नई दिशा देने के लिए निरंतर कार्य किया. उनकी दूरदृष्टि, संवेदनशीलता और प्रशासनिक क्षमता के कारण शहर को उनसे कई उम्मीदें थीं, जिसे गहरा धक्का लगा है. वे जमशेदपुर की आवश्यकताओं, जन कल्याण और आधुनिक सुविधाओं के सुदृढ़ विस्तार के पर्याय बन चुके थे. श्री काले ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.














