जमशेदपुर: अब्दुल बारी मेमोरियल कॉलेज गोलमुरी के नए प्राचार्य के रूप में डॉक्टर नरेश कुमार (इंग्लिश विभाग, घाटशिला कॉलेज) ने मंगलवार को अपना प्रभार ग्रहण किया. इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय के सभी शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का परिचय प्राप्त किया. महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य के रूप में कार्य को संभाल रही डॉक्टर बीपी महारथा ने पुष्प गुच्छ देकर इनका स्वागत किया. साथ ही महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा तिलक लगाकर उन्हें अपने कक्ष में प्रवेश कराया गया. (नीचे भी पढ़े)
महाविद्यालय के सभी स्थाई शिक्षक, नीड बेस्ट शिक्षक, इंटरमीडिएट शिक्षक ने बारी बारी से उन्हें अंग वस्त्र और पुष्प पौधा देकर उनका अपने महाविद्यालय में स्वागत और अभिनंदन किया.महाविद्यालय के नए प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण करने के उपरांत डॉक्टर नरेश कुमार ने शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह महाविद्यालय शहर का प्रतिष्ठित महाविद्यालय है और नैक से बी ग्रेड प्राप्त है.(नीचे भी पढ़े)
मेरी प्राथमिकता होगी कि महाविद्यालय का शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाया जा सके. साथ ही इस महाविद्यालय के विकास को बढ़ावा दिया जायेगा. उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया और विश्वविद्यालय प्रशासन के सहयोग से इस महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधि को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया.




